sundarkand
✕

मुनाफावसूली से गिरा बाजार, सेंसेक्‍स 389 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

Updated: शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (17:55 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस (Coronavirus) प्रतिबंधों में ढील से चीन की अर्थव्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद में वैश्विक बाजार में आई तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊंचे भाव पर अंतिम समय में आईटी और टेक समेत 15 समूहों में हुई मुनाफावसूली से आज सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच सेंसेक्स 389.01 अंक लुढ़क गया, वहीं निफ्टी 112.75 अंक टूट गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 389.01 अंक यानी 0.62 प्रतिशत लुढ़ककर 62181.67 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 112.75 अंक अर्थात 0.61 प्रतिशत की गिरावट लेकर 18496.60 अंक पर आ गया।

बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली हुई। इससे मिडकैप 0.45 प्रतिशत टूटकर 26,095.56 अंक और स्मॉलकैप 1.00 प्रतिशत गिरकर 29,558.56 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3641 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2304 में बिकवाली, जबकि 1212 में लिवाली हुई, वहीं 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 33 कंपनियां गिरावट में, जबकि 17 तेजी पर रहीं।

बीएसई में 15 समूह पर मुनाफावसूली का दबाव रहा। इस दौरान आईटी 2.98, टेक 2.46, कमोडिटीज 1.00, सीडी 0.30, ऊर्जा 1.11, वित्तीय सेवाएं 0.12, इंडस्ट्रियल्स 0.63, दूरसंचार 0.15, यूटिलिटीज 1.05, ऑटो 0.04, कैपिटल गुड्स 0.65, धातु 1.15, तेल एवं गैस 0.89, पावर 0.93 और रियल्टी समूह के शेयर 1.54 प्रतिशत गिर गए।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.07, जर्मनी का डैक्स 0.18, जापान का निक्केई 1.18, हांगकांग का हैंगसेंग 2.32 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.30 प्रतिशत चढ़ गया।
Edited By : Chetan Gour (वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

अगला लेख