suvichar
✕

शेयर बाजार में तेजी बरकरार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 483 अंक उछला

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (11:38 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मजबूती और विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त रही। इस दौरान बीएसई का सूचकांक 483.42 अंक की तेजी के साथ 63,583.07 अंक पर पहुंच गया। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से भी शेयर बाजार को तेजी मिली।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 483.42 अंक की तेजी के साथ 63,583.07 अंक पर पहुंच गया जो शुरुआती कारोबार के दौरान इसका सर्वकालिक उच्च स्तर है। व्यापक एनएसई निफ्टी 129.25 अंक बढ़कर 18,887.60 पर था।

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टूब्रो तथा एचडीएफसी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा एनटीपीसी में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 417.81 अंक यानी 0.67 प्रतिशत चढ़कर 63,099.65 अंक पर बंद हुआ था।

यह सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड स्तर है और पहली बार यह 63,000 अंक के पार बंद हुआ है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 621.17 अंक तक उछलकर 63,303.01 अंक तक पहुंच गया था, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी ने भी तेजी के इस दौर में 140.30 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।

निफ्टी कारोबार के अंत में 18,758.35 अंक पर बंद हुआ जो इसका नया रिकॉर्ड है। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 2.89 प्रतिशत बढ़कर 85.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 9,010.41 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

अगला लेख