dharma sangrah
✕

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 63 हजार के पार, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

Updated: बुधवार, 30 नवंबर 2022 (18:42 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के काफी हद तक सकारात्मक रहने और विदेशी निवेशकों का उत्साह बरकरार रहने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार सातवें कारोबारी दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और मानक सूचकांक सेंसेक्स पहली बार 63000 अंक से ऊपर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 417.81 अंक यानी 0.67 प्रतिशत चढ़कर 63,099.65 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड स्तर है और पहली बार यह 63,000 अंक के पार बंद हुआ है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 621.17 अंक तक उछलकर 63,303.01 अंक तक पहुंच गया था जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी तेजी के इस दौर में 140.30 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,758.35 अंक पर बंद हुआ, जो इसका नया रिकॉर्ड है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और टाइटन सर्वाधिक लाभ में रहीं। इसके उलट इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश आने से घरेलू बाजार में बढ़त जारी रही। हालांकि बाजार की नजरें फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के संबोधन पर टिकी रहेंगी। अगर पावेल ब्याज दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार सुस्त करने के संकेत देते हैं तो इस तेजी को और बल मिलेगा।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान के निक्की में गिरावट रही। यूरोप के शेयर बाजारों में दोपहर के सत्र में बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिलाजुला रुख रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.83 प्रतिशत चढ़कर 84.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

इस बीच, विदेशी निवेशकों ने घरेलू बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जारी रखा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने मंगलवार को 1,241.57 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

अगला लेख