Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में कमजोर रुख के बाद शेयर बाजार में मजबूती

सोमवार, 28 नवंबर 2022 (11:06 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में सुस्ती रही, लेकिन बाद में विदेशी कोषों की आवक और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते बाजार में सुधार हुआ। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 15.81 अंक की मामूली तेजी के साथ 62,309.45 पर था। व्यापक एनएसई निफ्टी पांच अंक बढ़कर 18,517.75 पर पहुंच गया।

बाद में दोनों सूचकांकों में तेजी हुई। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 103.38 अंक बढ़कर 62,404.71 पर और निफ्टी 24.85 अंक चढ़कर 18,537.60 पर था। सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, विप्रो, मारुति, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एचडीएफसी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक में गिरावट हुई। सेंसेक्स शुक्रवार को 20.96 अंक या 0.03 प्रतिशत चढ़कर 62,293.64 पर और निफ्टी 28.65 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,512.75 अंक पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 2.58 प्रतिशत गिरकर 81.47 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 369.08 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

प्रदर्शनकारियों को मिला सपा सांसदों का साथ, डिंपल यादव समेत कई सांसद हिरासत में

देश के 60-70 फीसदी हिस्से पर बादलों का डेरा, दिल्ली को उमस से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

मोरबी में SOG की बड़ी कार्रवाई, नवलखी रोड पर मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद, एक गिरफ्तार

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

अगला लेख