dharma sangrah

सेंसेक्स 87 अंक फिसला, निफ्टी भी 36 अंक टूटा

Updated: शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (19:12 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सुस्त रुख और वाहन, वित्त तथा ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई।इस बीच सेंसेक्स 87.12 अंक तक फिसल गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.25 अंक तक टूट गया।

शुरुआती कारोबार में 400 से अधिक अंक लुढ़कने के बाद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कुछ हद तक उबरते हुए 87.12 अंक या 0.14 प्रतिशत टूटकर 61,663.48 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.25 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,307.65 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 2.46 प्रतिशत की गिरावट आई। मारुति, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और विप्रो के शेयर भी प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू मोर्चे पर कोई ख़ास हलचल नहीं होने के कारण स्थानीय बाजार अब भविष्य की दिशा के लिए वैश्विक रुझान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, विकसित देशों के बाजारों में नकारात्मक रुझान और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की आक्रामक टिप्पणियों ने दुनियाभर में चल रहे सकरात्मक रुझानों को प्रभावित किया है। नायर ने कहा, सुधार के देर से प्रयास के बावजूद सरकारी बैंकों को छोड़कर घरेलू बाजार में बड़े पैमाने पर नकारात्मक प्रवृत्ति के साथ कारोबार हुआ।

वहीं साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 131.56 अंक यानी 0.21 प्रतिशत तथा निफ्टी में 42.05 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.45 प्रतिशत और मिडकैप 0.44 प्रतिशत टूट गया।एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार शुरूआती कारोबार में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 618.37 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख