Hanuman Chalisa
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 362 अंक चढ़ा, 61 हजार अंक के पार

Updated: सोमवार, 7 नवंबर 2022 (11:00 IST)
मुंबई। बैंकिंग, वाहन और वित्तीय शेयरों में लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 360 अंक से अधिक चढ़कर 61000 अंक के पार निकल गया। वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से भी यहां धारणा को बल मिला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 104.55 अंक के लाभ से 18221.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

कारोबारियों ने कहा कि रुपए में मजबूती तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से भी बाजार की तेजी को बल मिल। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 362.24 अंक या 0.59 प्रतिशत के लाभ से 61,312.60 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 104.55 अंक के लाभ से 18,221.70 अंक पर कारोबार कर रहा था। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का शेयर शुरुआती कारोबार में 4.38 प्रतिशत चढ़ गया। नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एलएंडटी और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में थे।

एसबीआई का सितंबर तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 74 प्रतिशत बढ़कर 13,265 करोड़ रुपए रहा है। यह बैंक का अब तक का सबसे ऊंचा तिमाही लाभ है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

PM सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, 8.76 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए

अगला लेख