dharma sangrah

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में आई तेजी

Updated: सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (11:40 IST)
मुंबई। मजबूत वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों की ताजा आवक के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 563.09 अंक चढ़कर 60522.94 पर पहुंच गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 161.55 अंक बढ़कर 17948.35 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, मारुति, डॉ. रेड्डीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एनटीपीसी और टाटा स्टील में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, टोक्यो और हांगकांग के बाजार हरे निशान में थे, जबकि शंघाई कमजोर था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए। शुक्रवार को सेंसेक्स 203.01 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 59,959.85 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 49.85 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 17,786.80 पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 95.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,568.75 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख