Hanuman Chalisa

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 416 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही तेजी

Updated: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (11:08 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और बैंकिंग शेयरों में लिवाली से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 415.98 अंक का उछाल दर्ज किया गया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी में भी 127.55 अंक की तेजी रही।

इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 415.98 अंक चढ़कर 59,959.94 पर पहुंच गया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी भी 127.55 अंक बढ़कर 17,783.90 पर था। सेंसेक्स के शेयर में टाइटन, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी, डॉ. रेड्डीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से लाभ में हैं।

दूसरी तरफ मारुति, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयर में गिरावट हुई।एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट में थे। वहीं बुधवार को 'दिवाली बालीप्रतिपदा' के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख