Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्‍स 30 अंक टूटा

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (18:27 IST)
मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच वित्तीय और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली होने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 17.15 अंक यानी 0.10 प्रतिशत टूटकर 17,314.65 पर बंद हुआ।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 30.81 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,191.29 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह एक समय 370.95 अंक यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 57,851.15 तक टूट गया था। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 17.15 अंक यानी 0.10 प्रतिशत टूटकर 17,314.65 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस और आईटीसी गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रूप से शामिल थे। दूसरी ओर टाइटन, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, मारुति, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स में बढ़त दर्ज की गई।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में मध्य सत्र के दौरान मिलाजुला रुख देखने को मिला। अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अमेरिका में रोजगार के आंकड़े जारी होने से पहले घरेलू बाजार ने अन्य विदेशी बाजारों की ही तरह कमजोरी का रुख दिखाया। रोजगार में अनुमान से अधिक कमी से बाजार में गिरावट आ सकती है, क्योंकि ऐसे में फेडरल रिजर्व मुद्रास्फीति को काबू में करने पर अधिक जोर देगा।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 94.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 279.01 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। Edited by Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

क्या ईरान रच रहा है ट्रंप की हत्या की साजिश? इजराइली खुफिया रिपोर्ट का दावा

LIVE: MCG स्टेडियम में पीएम मोदी, कहा- आज लास्ट अवर का दबाव नहीं

गुरुग्राम में देर रात पुलिस एनकाउंटर, रंगदारी वसूलने पहुंचे दीपक नांगल गैंग के 4 शूटर ढेर

जर्मनी में गर्मी की वजह से इस साल 5,100 लोगों की मौत

Top News 10 July : ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, खामेनेई को मशहद में दफनाया गया

अगला लेख