ramcharitmanas
✕

शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद शेयर बाजार ने की वापसी

Updated: सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (11:48 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट के साथ शुरुआत हुई। हालांकि बाजार ने जल्द ही खोई हुई जमीन को वापस पा ली और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स तथा निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 299.15 अंक गिरकर 58,541.64 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 89.85 अंक टूटकर 17,441 पर था। हालांकि बाद में दोनों सूचकांकों ने शुरुआती गिरावट की भरपाई कर ली और बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 157.23 अंक बढ़कर 58,998.02 पर और निफ्टी 49.70 अंक चढ़कर 17,580.55 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, टाइटन, डॉ रेड्डीज, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति और आईसीआईसीआई गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हरे निशान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, शंघाई, टोक्यो और हांगकांग में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स शुक्रवार को 1,093.22 अंक या 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,840.79 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 346.55 अंक या 1.94 फीसदी टूटकर 17,530.85 पर बंद हुआ।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत चढ़कर 91.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,260.05 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

हरिद्वार को मिली 3 महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का जताया आभार

अगला लेख