dharma sangrah

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स ने लगाया 1093 अंक का गोता

Updated: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (17:49 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को गोता लगा गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1093 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 347 अंक नीचे आया।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका और विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली से भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा। सेंसेक्स में लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा और यह 1,093.22 अंक या 1.82 प्रतिशत लुढ़ककर 58,840.79 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,246.84 अंक तक गिर गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 346.55 अंक यानी 1.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,530.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे अधिक चार-चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई। इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस, नेस्ले और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ केवल इंडसइंड बैंक का शेयर लाभ के साथ बंद हुआ।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में बंद हुए। वहीं यूरोप के ज्यादातर बाजार गिरावट में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को नुकसान के साथ बंद हुआ था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 91.13 डॉलर प्रति बैरल पर पंहुचा गया।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 1,270.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

उज्‍जैन के खड़े हनुमान जी के मंदिर में हाजिरी देने पहुंचने लगी वानर सेना, क्‍यों देशभर में बज उठा बजरंगबली का डंका

उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान', 17 अक्टूबर तक चलेगा, CM पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी

चेन्नई में Garuda Aerospace की डिफेंस ड्रोन फैक्ट्री पहुंचे सेना के वरिष्ठ अधिकारी, स्वदेशी तकनीक का लिया जायजा

स्वाइन फ्लू से महिला की इलाज के दौरान मौत, जांच में कोविड भी निकला था, अस्‍पतालों में बुखार वालों की भीड़

अगला लेख