ramcharitmanas

बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

Updated: शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (17:54 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 130 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 39.15 अंक 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,698.15 अंक पर बंद हुआ। मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पन्‍न आंकड़े जारी होने से पहले से रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील जैसे प्रमुख शेयरों में मजबूती से बाजार लाभ में रहा।

शुरूआती कारोबार में बाजार में गिरावट रही और बाद में इसमें तेजी आई। अंत में बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 130.18 अंक यानी 0.22 प्रतिशत चढ़कर 59,462.78 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 39.15 अंक 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,698.15 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक बाजारों और विदेशी पूंजी प्रवाह में बड़े पैमाने पर सकारात्मक रुख से भी स्थानीय शेयर बाजारों को समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।

विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों ने औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े जारी होने से पहले मजबूत बुनियाद वाली कंपनियों के शेयरों में खरीदारी की है।

सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी में सबसे अधिक 3.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई। टाटा स्टील, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और आईटीसी के शेयर भी लाभ में रहे। दूसरी तरफ, इंफोसिस, मारुति, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर गिरावट में बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहा जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में बंद हुआ। वहीं यूरोप के प्रमुख बाजार शुरूआती कारोबार में मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने गुरुवार को 2,298.08 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख