dharma sangrah

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 255 अंक टूटा, निफ्टी में भी आई गिरावट

Updated: सोमवार, 25 जुलाई 2022 (10:45 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयर में गिरावट के चलते सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 255 अंक से अधिक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 255.39 अंक टूटकर 55,816.84 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 70.35 अंक गिरकर 16,649.10 पर था।

जून तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 46 फीसदी बढ़ गया था, इसके बावजूद कंपनी के शेयर में तीन फीसदी से अधिक की गिरावट आई। सेंसेक्स में, रिलायंस के अलावा सन फार्मा, टेक महिंद्रा, नेस्ले, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयरों में गिरावट हुई।

दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। अन्य एशियाई बाजारों में टोक्यो, शंघाई तथा हांगकांग नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं सियोल हरे निशान में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी की बाजार भी शुक्रवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे।

पिछले सत्र में, शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 390.28 अंक यानी 0.70 प्रतिशत बढ़कर 56,072.23 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 114.20 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,719.45 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 675.45 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख