biodatamaker

बाजार में तीसरे दिन भी रही तेजी, सेंसेक्स 303 अंक मजबूत, निफ्टी भी 88 अंक चढ़ा

Updated: शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (18:17 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और वैश्विक स्तर पर मिलेजुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से अधिक लाभ में रहा। वहीं निफ्टी भी 87.70 अंक यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 16,220.60 अंक पर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 303.38 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,481.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 448.68 अंक तक चढ़ा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 87.70 अंक यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 16,220.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, पावरग्रिड, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, डॉ. रेड्डीज लैब, नेस्ले, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी इंडिया, इंडसइंड बैंक, टीसीएस और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे, जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक मामूली नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में गुरुवार को तेजी थी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, मौजूदा तेजी का एक प्रमुख कारण जिंसों के दाम गिरावट और मुद्रास्फीति में कमी की उम्मीद है। इससे केंद्रीय बैंक नीतिगत दर बढ़ाने की गति धीमी होगी। इसके अलावा सौदे को पूरा करने के लिए की गई लिवाली से बाजार में तेजी रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 925.22 करोड़ मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख