Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हुआ मजबूत

सोमवार, 4 जुलाई 2022 (10:50 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच आरआईएल, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 160 अंक चढ़ा।वहीं निफ्टी भी 45.4 अंक बढ़कर 15,797.45 पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई सूचकांक 159.56 अंक की बढ़त के साथ 53,067.49 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी भी 45.4 अंक बढ़कर 15,797.45 पर पहुंच गया। हालांकि दोनों सूचकांक इस बढ़त को बनाए रखने में विफल रहे और सुबह के कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया।

सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में टोक्यो और शंघाई के बाजार हरे रंग में कारोबार कर रहे थे, जबकि सोल और हांगकांग में गिरावट आई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए।(भाषा)

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन भारत में, जींद से पीएम मोदी ने गिनाईं रेलवे की बड़ी उपलब्धियां

कच्छ सीमा पर BSF का बड़ा एक्शन, क्रीक इलाके से पाकिस्तानी नाव जब्त, सर्च ऑपरेशन शुरू

इंदौर में 17 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर छात्र, एक दिन का अनशन, ना खाना खाया ना पानी पीया

गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, गुजरात से जैश के 5 और आतंकी गिरफ्तार, ग्रामीण इलाकों में ट्रायल ब्लास्ट कर 'टाइम बम' बनाने की थी साजिश

Weather Update 17 July : यूपी-बिहार में आंधी-पानी का तांडव, दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट; IMD की बड़ी चेतावनी

अगला लेख