suvichar

छठे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 135 अंक टूटा, निफ्टी भी टूटा

Updated: शुक्रवार, 17 जून 2022 (17:31 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार छठे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 135 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 67.10 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,293.50 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिलेजुले रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने और कच्चे तेल के दाम में तेजी से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 135.37 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,360.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 574.57 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 67.10 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,293.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स शेयरों में टाइटन, विप्रो, डॉ. रेड्डीज, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, पावरग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक लाभ में रहे। यूरोपीय बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था।

जियोजीत फानेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, शेयर बाजार को जो चीजें प्रभावित कर रही हैं, उनमें वैश्विक स्तर पर मौद्रिक नीति को कड़ा किया जाना और उसके कारण आर्थिक नरमी की आशंका है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.96 प्रतिशत उछलकर 120.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने गुरुवार को 3,257.65 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

मैं आज दर्द, डेटा और दौलत की बात करुंगा, चक्रव्यूह में फंसे हैं देश के छात्र, रील नशा है, छात्रों की गूंज में बोले राहुल गांधी

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

मृतक राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों को उठाकर पुलिस ने भेजा जेल, ढाबे पर कर रहे थे ये काम, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

अगला लेख