suvichar

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1394 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

Updated: सोमवार, 13 जून 2022 (10:44 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1394 अंक से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी गिरकर 15800 के करीब आ गया। सेंसेक्स से सभी 30 शेयर लाल निशान में थे। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी का असर भी घरेलू शेयर बाजारों पर असर पड़ा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,394.17 अंक गिरकर 52,909.27 पर आ गया, जबकि निफ्टी 399.55 अंक गिरकर 15,802.25 पर था।

सेंसेक्स से सभी 30 शेयर लाल निशान में थे। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 1,016.84 अंक या 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 54,303.44 पर बंद हुआ था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 276.30 अंक या 1.68 प्रतिशत गिरकर 16,201.80 पर आ गया। अन्य एशियाई बाजारों में सोल, टोक्यो, हांगकांग और शंघाई के बाजार मध्य सत्र के सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

अमेरिका में शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 1.37 फीसदी गिरकर 120.31 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुद्ध रूप से 3,973.95 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख