ramcharitmanas

सेंसेक्स ने लगाया 1016 अंक का गोता, निफ्टी भी 16300 के नीचे

Updated: शुक्रवार, 10 जून 2022 (21:28 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को औंधे मुंह लुढ़क गया और बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक गोता लगाकार 55000 के नीचे आ गया। इसी तरह निफ्टी भी 276.30 अंक यानी 1.68 प्रतिशत टूटकर 16,201.80 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में तेज बिकवाली के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), वित्त, बैंक और ऊर्जा शेयरों में नुकसान के साथ बाजार में गिरावट रही। कारोबारियों के अनुसार, रुपए की विनिमय दर में गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी का भी बाजार धारणा पर असर पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,016.84 अंक यानी 1.84 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 54,303.44 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 276.30 अंक यानी 1.68 प्रतिशत टूटकर 16,201.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और टीसीएस के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ. रेड्डीज, टाइटन और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। इसके अलावा, बीएसई के मिडकैप, लार्जकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में 1.72 फीसदी की भारी गिरावट आई।

अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के चलते एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में जबरदस्त बिकवाली का रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत चढ़कर 123.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने गुरुवार को 1,512.64 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

अगला लेख