biodatamaker
✕

गिरावट पर लगा विराम, सेंसेक्स 437 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 16600 के पार

Updated: गुरुवार, 2 जून 2022 (17:31 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले 2 दिन से जारी गिरावट पर गुरुवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 437 अंक के लाभ के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 105.25 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,628 अंक पर बंद हुआ।

सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में जोरदार लिवाली तथा यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बाजार में तेजी लौटी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 436.94 अंक यानी 0.79 प्रतिशत उछलकर 55,818.11 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 510.75 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 105.25 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,628 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इंफो‍सिस और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी लि., हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, जीएसटी संग्रह और पीएमआई जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े अच्छे रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला।

उन्होंने कहा, हालांकि बहुत कुछ भारत और अमेरिका में केंद्रीय बैंक की नीतियों पर निर्भर करेगा। इसकी घोषणा अगले दो सप्ताह में की जाएगी। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.21 प्रतिशत घटकर 113.7 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,930.16 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 : ₹5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

काशी के हुनर का कमाल : गुलाबी मीनाकारी से बना फाइटर प्लेन, कैलिफोर्निया और ऑस्ट्रेलिया से मिले बंपर ऑर्डर

Jio IPO ने रचा इतिहास, 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन, ₹7.40 लाख करोड़ की बोलियों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

फॉरेंसिक जांच में क्रांति लाएगा AI, फिंगरप्रिंट से लेकर DNA तक का मिनटों में होगा सटीक विश्लेषण

अगला लेख