shradh paksha
✕

सेंसेक्स 185 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Updated: बुधवार, 1 जून 2022 (18:07 IST)
मुंबई। शेयर बाजार शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाए और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बिकवाली दबाव में बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 185 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 61.80 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,522.75 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर मिलेजुले रुख के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमत और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से भी बाजार पर प्रतिकूल असर पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 185.24 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,381.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 474.98 अंक तक नीचे चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 61.80 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,522.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान के निक्की में लाभ रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिलाजुला रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत उछलकर 117.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,003.56 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख