sawan somwar

सेंसेक्स 1534 अंक उछला, निफ्टी भी 456 अंक चढ़ा

Updated: शनिवार, 21 मई 2022 (00:10 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी से मिले समर्थन और भारी लिवाली होने से स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को जोरदार छलांग के साथ बंद हुए। इस दैरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 3 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1534.16 अंक यानी 2.91 प्रतिशत की उछाल के साथ 54,326.39 अंक पर पहुंच गया। दिन में कारोबार के दौरान यह एक समय 1,604.2 अंक चढ़कर 54,396.43 तक चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 456.75 अंक यानी 2.89 प्रतिशत की बड़ी बढ़त लेकर 16,266.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों में मजबूती देखी गई तथा डॉ. रेड्डीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, नेस्ले, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी के शेयर फायदे में रहे।

इससे पहले गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,416.30 अंक यानी 2.61 प्रतिशत का गोता लगाकर 52,792.23 अंक पर आ गया था। निफ्टी में भी 430.90 अंक की बड़ी गिरावट हुई थी। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे।

यूरोपीय बाजार भी दोपहर के सत्र के दौरान लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट लेकर बंद हुए। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत टूटकर 111.9 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों का घरेलू बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। उन्होंने गुरुवार को 4,899.92 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिक्री की।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

अगला लेख