Hanuman Chalisa

बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, सेंसेक्स 110 अंक टूटा

Updated: बुधवार, 18 मई 2022 (17:36 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को शेयर बाजारों ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और सेंसेक्स 109.94 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 19 अंक यानी 0.12 प्रतिशत के नुकसान से 16,240.30 अंक पर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 109.94 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 54,208.53 अंक पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान यह एक समय 54,786 अंक के उच्च स्तर तक गया और 54,130.89 अंक के निचले स्तर तक भी आया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19 अंक यानी 0.12 प्रतिशत के नुकसान से 16,240.30 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एनटीपीसी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में गिरावट रही।

वहीं दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट आई।

यूरोपीय शेयर बाजार दोपहर के सत्र के दौरान मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे तथा अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ में बंद हुए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, यूरोपीय बाजारों के गिरावट में खुलने से पहले फार्मा और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से घरेलू बाजार में तेजी देखी गई। हालांकि ब्रिटेन में बढ़ती मुद्रास्फीति और इसे कम करने के लिए केंद्रीय बैंक के चेयरमैन के बयान का निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.13 प्रतिशत चढ़कर 113.2 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों का घरेलू बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। उन्होंने मंगलवार को 2,192.44 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख