Daily Horoscope
✕

शुरुआती कारोबार में आई तेजी, सेंसेक्स 651 अंक चढ़ा

Updated: गुरुवार, 5 मई 2022 (10:53 IST)
मुंबई। अमेरिकी बाजारों में उल्लेखनीय तेजी आने और इंफोसिस, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक जैसे बड़े शेयरों के लाभ में जाने से गुरुवार को सेंसेक्स 651 अंक चढ़ गया। इससे पिछले सत्र में बुधवार को सेंसेक्स में बड़ी गिरावट आई थी।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 650.9 अंक चढ़कर 56,319.93 अंक पर पहुंच गया, वहीं एनएसई निफ्टी 185.65 अंक की बढ़त के साथ 16,863.25 पर आ गया। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एम एंड एम बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, नेस्ले और टाइटन लाल निशान में थे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में वृद्धि के फैसले के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार औंधे मुंह लुढ़क गए थे। मुख्य रूप से मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिए केंद्रीय बैंक ने रेपो दर 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत करने का निर्णय किया।

पिछले कारोबारी सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,306.96 यानी 2.29 प्रतिशत लुढ़ककर 55,669.03 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 391.50 अंक यानी 2.29 प्रतिशत टूटकर 16,677.60 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 110.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 3,288.18 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख