dharma sangrah

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 648 अंक टूटा, निफ्टी भी 17 हजार के नीचे

Updated: सोमवार, 2 मई 2022 (10:56 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट हुई। इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली के साथ ही कमजोर वैश्विक रुझानों के चलते ऐसा हुआ। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 648.25 अंक गिरकर 56,412.62 पर था। एनएसई निफ्टी 185.3 अंक गिरकर 16,917.25 पर आ गया।

सेंसेक्स में टाइटन, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, मारुति और बजाज फिनसर्व गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सोल और टोक्यो के बाजार मध्य सत्र के सौदों में कमजोर थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत गिरकर 106.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,648.30 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

LIVE: हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा अनिश्‍चितकाल के लिए स्थगित

खड़गे की रैली के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, नाराज कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

लद्दाख के लेह में 5.5 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह कांपी धरती; घरों से बाहर निकले लोग

बिना प्याज-लहसुन की मछली शाकाहारी? संजय निषाद के बयान पर नेहा सिंह राठौर का तंज, मुंबई में घर को लेकर भी बवाल

UP में अग्निवीरों की बंपर भर्ती, 6 बड़े शहरों में रैलियों की तैयारी शुरू, 17 अगस्त से अप्रैल 2027 तक चलेगा अभियान!

अगला लेख