biodatamaker
✕

लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 874 अंक उछला, निफ्टी भी 17400 अंक के पास

Updated: गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (17:05 IST)
मुंबई। शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 874 अंक से अधिक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 256.05 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17392.60 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच मानक सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक तथा एचडीएफसी लि. में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 874.18 अंक यानी 1.53 प्रतिशत उछलकर 57,911.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 954.03 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 256.05 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,392.60 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के तीस शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस, सन फार्मा, इन्फोसिस और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

इसके उलट टाटा स्टील, नेस्ले और भारती एयरटेल नुकसान में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कंपोजिट नीचे आया।यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.40 प्रतिशत बढ़त के साथ 108.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, लंबे अंतराल के बाद तेजड़िए वापस दिखे। ऊर्जा कंपनियों से बाजार को मदद मिली।

इसका कारण क्षेत्र में सकल रिफाइनिंग मार्जिन में तेजी है। वाहन शेयरों की अगुवाई में लगभग सभी खंडवार सूचकांक लाभ में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,009.26 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

अगला लेख