biodatamaker
✕

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 574 अंक उछला

Updated: बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (17:41 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर ऑटो, ऊर्जा और तेल एवं गैस समेत तेरह समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार पिछले लगातार 2 दिन गिरावट से उबरकर एक प्रतिशत से अधिक की तेजी पर रहा।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 574.35 अंक की तेजी लेकर 57 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 57,037.50 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 177.90 अंक मजबूत होकर 17,136.55 अंक पर पहुंच गया। बड़ी कंपनियों की तरह बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली हुई। इस दौरान मिडकैप 0.45 प्रतिशत चढ़कर 24,559.73 अंक और स्मॉलकैप 0.36 प्रतिशत बढ़कर 28,973.23 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3510 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1732 में तेजी, जबकि 1664 में गिरावट रही वहीं 114 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 38 कंपनियां हरे, जबकि 12 लाल निशान पर रहीं।

बीएसई के 13 समूहों में लिवाली, जबकि शेष छह में बिकवाली हुई। ऑटो 2.21, ऊर्जा 2.19, बेसिक मैटेरियल्स 0.75, सीडीजीएस 1.10, एफएमसीजी 0.95, हेल्थकेयर 1.11, आईटी 1.09, दूरसंचार 1.40, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.84, तेल एवं गैस 1.85, रियल्टी 0.57 और टेक समूह के शेयर में 1.45 प्रतिशत की बढ़त रही।

विदेशी बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.44, जर्मनी का डैक्स 1.13 और जापान का निक्केई 0.86 प्रतिशत चढ़ गया,  जबकि हांगकांग का हैंगसैंग 0.40 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.35 प्रतिशत उतर गया।(वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

अगला लेख