suvichar

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1186 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 17160 से नीचे

Updated: सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (11:09 IST)
मुंबई। लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को खुले प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेज गिरावट हुई और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1186 अंक से अधिक टूट गया।जबकि निफ्टी 314.95 अंक गिरकर 17160.70 पर आ गया।

कमजोर एशियाई बाजारों के बीच इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख सूचकांकों पर भारी दबाव बना। पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को महावीर जयंती और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती तथा शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद थे।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,186.18 अंक गिरकर 57,152.75 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 314.95 अंक गिरकर 17,160.70 पर आ गया। सेंसेक्स में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एनटीपीसी, टाटा स्टील, एमएंडएम, मारुति और पावर ग्रिड हरे निशान में थे। एशियाई बाजारों में सोल, शंघाई और टोक्यो मध्य सत्र के सौदों के दौरान गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.01 फीसदी बढ़कर 112.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 2,061.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा) 

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख