biodatamaker

नए वित्त वर्ष के पहले दिन बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 708 अंक उछला

Updated: शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (17:57 IST)
मुंबई। नए वित्त वर्ष के पहले दिन शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली के बीच एचडीएफसी लि., रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में तेजी के साथ बीएसई सेंसेक्स ने 708 अंक से अधिक उछलकर 59 हजार के स्तर को फिर से प्राप्त कर लिया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 708.18 अंक यानी 1.21 प्रतिशत उछलकर 59,276.69 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 828.11 अंक यानी 1.41 प्रतिशत बढ़कर 59,396.62 तक चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 205.70 अंक यानी 1.18 प्रतिशत चढ़कर 17,670.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से एनटीपीसी, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। इसके उलट, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, टाइटन और इंफोसिस नुकसान में रहे।

कोटक सिक्योरिटीज लि. के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, घरेलू शेयर बाजार ने इस सप्ताह सकारात्मक रिटर्न दिए। रूस-यूक्रेन बातचीत में प्रगति के बीच वैश्विक स्तर पर भी इक्विटी बाजार मोटे तौर पर मजबूत रहे। दूसरी तरफ, जिंसों के दाम में कुछ सुधार हुआ। भारत में बाजार व्यापक स्तर पर लाभ में रहा। ज्यादातर खंडवार सूचकांक सकारात्मक दायरे में रहे।

उन्होंने कहा, इस सप्ताह कच्चे तेल के दाम में सुधार आया और यह आयात पर निर्भर भारत जैसे देशों के लिए सकारात्मक है। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 104.94 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे।

उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,088.73 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में बीएसई सेंसेक्स 9,059.36 अंक यानी 18.29 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 2,774.05 अंक यानी 18.88 प्रतिशत मजबूत हुए।

इस बीच, बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट उद्योग के बेहतर प्रदर्शन से आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में फरवरी में 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। चार महीने में यह उच्च वृद्धि दर है।(भाषा)

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख