ramcharitmanas

तीसरे दिन भी रही तेजी, सेंसेक्स 740 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Updated: बुधवार, 30 मार्च 2022 (21:38 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर वित्त, इंडस्ट्रियल्स, आईटी, दूरसंचार, ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी समेत 12 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन भी बढ़त पर रहा।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 740.34 अंक की छलांग लगाकर 58683.99 अंक और नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 172.95 अंक उछलकर 17498.25 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा।

इस दौरान मिडकैप 0.78 फीसदी बढ़कर 24,037.80 अंक और स्मॉलकैप 1.09 फीसदी चढ़कर 28,129.47 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3509 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2121 में तेजी, जबकि 1281 में गिरावट रही वहीं 107 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 32 कंपनियां हरे जबकि 18 लाल निशान पर रहीं।

बीएसई में वित्त समूह में सबसे अधिक 1.71 प्रतिशत की तेजी, जबकि धातु समूह में सबसे अधिक 2.89 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा सीडीजीएस 1.06, एफएमसीजी 0.58, इंडस्ट्रियल्स 1.25, आईटी 1.15, दूरसंचार 1.09, ऑटो 1.20, बैंकिंग 1.36, कैपिटल गुड्स 1.14, टेक 0.97 और रियल्टी समूह के शेयर 1.49 फीसदी चढ़े।
 
वैश्विक बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.10, हांगकांग का हैंगसैंग 1.39 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.96 प्रतिश्त चढ़ा, जबकि जर्मनी का डैक्स 1.35 और जापान का निक्केई 0.80 प्रतिशत लुढ़क गया।(वार्ता)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

विधायक समर्थक कर रहा था दबंगई, तंग आकर युवक ने कलेक्टर के सामने की आत्मदाह की कोशिश, ऐसे बची जान

भोपाल में लाठीचार्ज के विरोध में इंदौर में डॉक्टरों का प्रदर्शन, 11 बजे बाद ओपीडी बंद, दोषियों को सस्पेंड करने पर अड़े

दुर्गा पूजा में नॉन-वेज पर बागेश्वर बाबा की अपील से बवाल, बंगाल BJP बोली- बंगाली मछली कैसे छोड़ सकते हैं?

भोपाल में दूसरे दिन भी सड़क पर एमबीबीएस इंटर्न, सरकारी अस्पतालों में OPD प्रभावित, वॉटर कैनन के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

अगला लेख