Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 138 अंक गिरा, निफ्टी भी टूटा

Updated: सोमवार, 28 मार्च 2022 (11:07 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी फंड की निकासी दोबारा शुरू होने के असर में घरेलू शेयर बाजार के मानक सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार में 130 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 43.55 अंक गिरकर 17,109.45 अंक पर आ गया।

बीएसई में कारोबार शुरू होते ही एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में बिकवाली शुरू हो गई। इससे तीस शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 138.50 अंक गिरकर शुरुआती कारोबार में 57,223.64 अंक पर आ गया।

इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 43.55 अंक गिरकर 17,109.45 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, डॉ रेड्डीज, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

वहीं मारुति सुजूकी इंडिया, आईटीसी, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर लाभ में रहे। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 57,362.20 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 17,153 अंक पर रहा था। एशियाई बाजारों में टोक्यो और शंघाई नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग और सोल के सूचकांक बढ़त पर दर्ज किए गए।

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मिलेजुले रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 117.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का बिकवाली का रुख फिर से नजर आने लगा है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई ने शुक्रवार को 1,507.37 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। इस साल विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों से अब तक 1,14,855.97 करोड़ रुपए की निकासी कर चुके हैं।(भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

Sudan Gold Mine Collapse : सूडान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत, कई अब भी लापता, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: सीएम डॉ. मोहन यादव

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर 50 युवाओं से करेंगे संवाद, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम पर रहेगा फोकस

अगला लेख