ganesh chaturthi

लगातार चौथे दिन बढ़त में रहे सेंसेक्स और निफ्टी

Updated: शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (17:11 IST)
मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरा दौर रहने के बावजूद दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स एवं निफ्टी लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुए।

तीस शेयरों वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कमजोरी से जल्द ही उबर गया था और एक समय इसने 369.56 अंक की बढ़त ले ली थी, लेकिन फिर इसमें अस्थिरता हावी हो गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 55.550.30 अंक पर बंद हुआ, जो एक दिन पहले की तुलना में 85.91 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद अंत में 35.55 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 16,630.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, पावरग्रिड, आईटीसी और टाइटन लाभ में रहीं। वहीं नेस्ले, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक को नुकसान उठाना पड़ा।

जूलियस बायर के कार्यकारी निदेशक मिलिंद मुछला ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार वैश्विक बाजारों के रुझान पर चल रहे हैं और इसी वजह से उठापटक देखी जा रही है। उन्होंने कहा, भू-राजनीतिक मोर्चों पर आने वाली खबरों से बाजार में उतार-चढ़ाव आ रहे हैं।

मुछला ने कहा कि बाजार में इस समय अल्पावधि एवं मध्यम-अवधि के लिए अनिश्चितता बनी हुई है। यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुए तनाव के साथ अमेरिका में फेड रिजर्व के कदम पर भी नजरें टिकी हुई हैं। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग और टोक्यो के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए जबकि शंघाई बाजार में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। अमेरिका में शेयर बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 111.4 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों का भारतीय बाजारों में बिकवाली का सिलसिला जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को विदेशी निवेशकों ने 1,981.15 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिक्री की।(भाषा) 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

UP School Skill Course: कक्षा 12 तक के छात्रों को रुचि के हिसाब से मिलेंगे रोजगारपरक ट्रेड, 3-6 महीने की ट्रेनिंग

BRICS देशों में बढ़ी यूपी की पकड़, ₹47,484 करोड़ का निर्यात; UAE-सऊदी अरब समेत ये देश बने बड़े बाजार

अगला लेख