biodatamaker

चौतरफा लिवाली से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 814 अंक उछला

Updated: सोमवार, 31 जनवरी 2022 (18:07 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक विकास दर के नए वित्त वर्ष में 8 से साढ़े 8 प्रतिशत तक रहने के अनुमान से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली के बल पर आज शेयर बाजार झूम उठा। सेंसेक्स 813.94 अंक की छलांग लगाकर 58 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 58014.17 अंक और निफ्टी 237.90 अंक उछलकर 17339.85 अंक पर पहुंच गया।

संसद में सोमवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2021-22 में वित्त वर्ष 2022-23 में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर आठ से 8.5 रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। साथ ही वैश्विक बाजार में भी तेजी लौट गई है।

इससे निवेशकों की निवेश धारणा मजबूत हुई, जिसके बल पर बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 813.94 अंक की छलांग लगाकर 58 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 58014.17 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 237.90 अंक उछलकर 17339.85 अंक पर पहुंच गया।

दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में भी निवेशकों ने जमकर लिवाली की। इसकी बदौलत मिडकैप 1.76 फीसदी की तेजी के साथ 24,613.01 अंक और स्मॉलकैप 0.99 फीसदी चढ़कर 29,226.73 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3686 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1861 में लिवाली जबकि 1674 में बिकवाली हुई वहीं 151 में कोई बदलाव नहीं हुआ। एनएसई में 44 कंपनियों के शेयर हरे जबकि छह के लाल निशान पर रहे।

धातु समूह की मामूली गिरावट को छोड़कर बीएसई के 18 समूहों में तेजी रही। रियल्टी समूह ने सबसे अधिक 3.17 फीसदी का मुनाफा कमाया। इसके अलावा सीडीजीएस 1.79, ऊर्जा 1.83, एफएमसीजी 0.71, वित्त 0.92, हेल्थकेयर 1.12, इंडस्ट्रियल्स 1.27, आईटी 2.70, दूरसंचार 1.32, ऑटो 1.76, बैंकिंग 0.72, कैपिटल गुड्स 0.97, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.50, तेल एवं गैस 1.41, पावर 0.53 और टेक समूह के शेयर 2.54 फीसदी मजबूत रहे।

वैश्विक बाजार में तेजी रही। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.08, जर्मनी का डैक्स 1.13, जापान का निक्केई 1.07 और हांगकांग का हैंगसैंग 1.07 प्रतिशत चढ़ गया जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.97 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।(वार्ता)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख