dharma sangrah
✕

भारी बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी की तेजी पर लगा विराम

Updated: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (18:30 IST)
मुंबई। बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को अंतिम घंटे में हुई भारी बिकवाली से सुबह के सत्र में हासिल ऊंचाई से करीब 900 अंक का गोता लगाते हुए 77 अंक गिरकर 57200 अंक पर बंद हुआ। एनएसई के निफ्टी का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। कारोबार के दौरान निफ्टी भी शुरू में बढ़त लेने के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ।

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस की शुरुआत काफी सकारात्मक हुई और तीस शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स दोपहर के सत्र में 58,000 के स्तर से भी ऊपर चला गया। लेकिन अंतिम घंटों में बैंकिंग एवं वाहन कंपनियों के शेयरों में हुई भारी बिकवाली ने इस पूरे लाभ को गंवा दिया और आखिर में बाजार 76.71 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 57,200.23 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई के निफ्टी का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। कारोबार के दौरान निफ्टी भी शुरू में बढ़त लेने के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 8.20 अंक यानी 0.05 फीसदी के नुकसान के साथ 17,101.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की गिरावट के पीछे मारुति सुजूकी, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई का हाथ रहा। इन शेयरों ने करीब तीन फीसदी तक का नुकसान झेला। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख विनोद नायर ने कहा, पिछले दिवस के कमजोर स्तर पर बंद होने वाले बाजार की शुरुआत मजबूत स्तर पर हुई।

लेकिन जल्द ही घरेलू बाजार कमजोर यूरोपीय रुझानों से प्रभावित होकर बिकवाली के दबाव में आ गए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत सख्ती बरतने और यूक्रेन में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक धारणा को प्रभावित किया।

नायर ने कहा कि इस सप्ताह में देखी गई भारी बिकवाली के बाद आईटी, रियल्टी और मिडकैप एवं स्मालकैप का प्रदर्शन सुधरा है। एशिया के अन्य बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। जापान एवं कोरिया के बाजार नकारात्मक स्तर पर बंद हुए।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 89.70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहा। शेयर बाजार से मिली सूचना के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बिकवाल बने हुए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को 6,266.75 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री की।(भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख