sawan somwar

यूक्रेन पर हमले की आशंका से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

Updated: सोमवार, 24 जनवरी 2022 (16:59 IST)
मुंबई। रूस के यूक्रेन पर हमला करने की आशंका से वैश्विक बाजार में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की चौतरफा बिकवाली के कारण आज घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार मच गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स दो महीने बाद की सबसे बड़ी 1545.67 अंक की एक दिनी गिरावट लेकर तीन सप्ताह के निचले स्तर 58 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 57,491.51 अंक पर आ गया। इससे पहले सेंसेक्स 26 नवंबर 2021 को 1687.9 अंक लुढ़का था।

वहीं पिछले वर्ष 30 दिसंबर को यह 57794.32 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 468.05 अंक लुढ़ककर 17,149.10 अंक पर आ गया।

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी जमकर बिकवाली हुई। बीएसई का मिडकैप 3.82 फीसदी का गोता लगाकर 23,998.73 अंक और स्मॉलकैप 4.43 फीसदी की बड़ी गिरावट लेकर 28,638.23 अंक पर रहा।

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। रूस की ओर से कभी भी हमले की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका ने एडवाइजरी जारी कर अपने कर्मचारियों को लौटने का आदेश दिया है। इसके अलावा राजनियकों के परिवारों से भी कहा गया है कि वे कीव छोड़ दें।

अमेरिका का कहना है कि रूस की ओर से सैन्य कार्रवाई का खतरा बना हुआ है। ऐसे में  सावधानी बरतते हुए पहले ही देश छोड़ देना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया, खबरें हैं कि रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किया जा सकता है। खासतौर पर रूस के नियंत्रण वाले क्रीमिया और पूर्वी यूक्रेन में अनिश्चितता की स्थिति है।

वैश्विक स्तर पर बनी इस स्थिति का असर शेयर बाजार पर स्पष्ट देखा गया। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.96, जर्मनी का डैक्स 1.51 और हांगकांग का हैंगसैंग 1.24 फीसदी लुढ़क गया। हालांकि जापान के निक्केई और चीन के शंघाई कंपोजिट में रिकवरी हुई और ये मामूली बढ़त पर रहे। निवेशकों की निवेश धारणा कमजोर रहने से बीएसई के 19 समूह ढेर हो गए। रियल्टी समूह ने सबसे अधिक 5.94 फीसदी का नुकसान उठाया।

इसी तरह बेसिक मैटेरियल्स 4.47, सीडीजीएस 3.99, ऊर्जा 3.52, एफएमसीजी 2.41, वित्त 2.35, हेल्थकेयर 2.47, इंडस्ट्रियल्स 3.90, आईटी 3.30, दूरसंचार 2.29, यूटिलिटीज 2.93, ऑटो 2.65, बैंकिंग 1.65, कैपिटल गुड्स 3.28, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 4.14, धातु 5.03, तेल एवं गैस 2.24, पावर 2.71 और टेक समूह के शेयर 3.00 फीसदी तक उतर गए।(वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख