sundarkand

लगातार 4 दिन में सेंसेक्स 2200 अंक टूटा, निफ्टी भी उतरा

Updated: शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (17:16 IST)
मुंबई। अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों में तेज कटौती के संकेत से वैश्विक बाजार में जारी गिरावट से हताश निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हो रही बिकवाली से इस सप्ताह लगातार 4 दिन में सेंसेक्स 2200 अंक से अधिक टूट गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के कमजोर रुख के दबाव में निवेशकों की टाटा स्टील, एसबीआई, रिलायंस, एनटीपीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से शुक्रवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 427.44 अंक लुढ़ककर 59,037.18 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.75 अंक उतरकर 17,647.25  अंक पर रहा।

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी जमकर बिकवाली हुई। इस दौरान बीएसई की मिडकैप 2.01 प्रतिशत लुढ़ककर 24,951.67 अंक और स्मॉलकैप 1.96 फीसदी गिरकर 29,967.21 अंक पर रहा।

इससे पूर्व सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स में मामूली तेजी रही लेकिन मंगलवार को यह 554.05 अंक लुढ़ककर 61 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 60,754.86 अंक, बुधवार को 656.04 लुढ़ककर 60,098.82 अंक और गुरुवार को 634.20 अंक लुढ़ककर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 59,464.62 अंक पर आ गया।

बीएसई में शुक्रवार को 3466 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2362 में गिरावट जबकि 1016 में तेजी रही वहीं 88 में कोई बदलाव नहीं हुआ। एनएसई में 35 कंपनियों के शेयर लाल जबकि 15 हरे निशान पर रहे।

इस दौरान एफएमसीजी समूह की 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त को छोड़कर शेष 18 समूहों में बिकवाली हुई। दूरसंचार समूह ने सबसे अधिक 3.03 प्रतिशत का नुकसान उठाया। इसी तरह बेसिक मैटेरियल्स 1.88, सीडीजीएस 1.50, ऊर्जा 0.50, वित्त 0.80, हेल्थकेयर 1.44, इंडस्ट्रियल्स 2.12, आईटी 1.61, यूटिलिटीज 0.94, बैंकिंग 0.78, कैपिटल गुड्स 2.31, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.93, धातु 1.92, तेल एवं गैस 1.32, पावर 0.86, रियल्टी 2.35 और टेक समूह के शेयर 1.80 प्रतिशत गिरे।

वैश्विक बाजार में गिरावट का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.72, जर्मनी का डैक्स 1.29, जापान का निक्केई 0.90 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.91 प्रतिशत लुढ़क गया, जबकि हांगकांग के हैंगसैंग में 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त रही।(वार्ता)

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

VinFast ने खत्म किया इंतजार, लॉन्च किए सस्ते स्कूटर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा

अगला लेख