dharma sangrah

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्‍स 656 अंक लुढ़का, निफ्टी 18 हजार से नीचे

Updated: बुधवार, 19 जनवरी 2022 (17:36 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर टीसीएस, इंफोसिस, रिलायंस, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 656.04 लुढ़ककर 60,098.82 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 174.65 अंक टूटकर 18 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 17,938.40 अंक पर आ गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली कंपनियों के गिरने की रफ्तार कम रही वहीं छोटी कंपनियों में बढ़त का रुख रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3495 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1827 में बिकवाली, जबकि 1579 में लिवाली हुई, वहीं 89 के भाव स्थिर रहे। एनएसई में 35 कंपनियां लाल जबकि 15 हरे निशान पर रहीं। बीएसई के 11 समूहों में गिरावट रही। इस दौरान आईटी समूह ने सबसे अधिक 1.95 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

इसके अलावा बेसिक मैटेरियल्स 0.28, सीडीजीएस 0.31, एफएमसीजी 0.89, वित्त 0.86, हेल्थकेयर 0.43, दूरसंचार 0.97, बैंकिंग 0.52, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.17, रियल्टी 0.23 और टेक समूह के शेयर 1.79 प्रतिशत गिरे।

वैश्विक बाजार में मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04, जर्मनी का डैक्स 0.08 और हांगकांग का हैंगसैंग 0.06 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि जापान का निक्केई 2.80 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.33 प्रतिशत गिर गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 91 अंक बढ़कर 60,845.59 अंक पर खुला और लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 60,870.17 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। लगातार हुई बिकवाली के दबाव में यह अंतिम चरण में 59,949.22 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 60,754.86 अंक की तुलना में 1.08 प्रतिशत गिरकर 60,098.82 अंक पर रहा।

निफ्टी भी 16 अंक की बढ़त लेकर 18,129.20 अंक पर खुला और यही इसका सत्र का उच्चतम स्तर भी रहा। बिकवाली के दबाव में यह 17,884.90 अंक के न्यूनतम स्तर तक फिसल गया। अंत में पिछले सत्र के 18,113.05 अंक के मुकाबले 0.96 प्रतिशत टूटकर 17,938.40 अंक पर आ गया। इस दौरान इंफोसिस ने सबसे अधिक 2.77 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

इसके अलावा एशियन पेंट 2.71, हिंदुस्तान यूनीलीवर 2.41, नेस्ले इंडिया 2.41, बजाज फाइनेंस 2.28, विप्रो 1.91, कोटक बैंक 1.88, टीसीएस 1.87, आईसीआईसीआई बैंक 1.82, अल्ट्रासिमको 1.77, एचसीएल टेक 1.70, एचडीएफसी 1.65, भारती एयरटेल 1.41, सन फार्मा 0.84, इंडसइंड बैंक 0.80, एचडीएफसी बैंक 0.72, टाइटन 0.55, बजाज फिनसर्व 0.38, आईटीसी 0.20, एलटी 0.11, डॉ. रेड्डी 0.10 और एनटीपीसी के शेयर 0.04 प्रतिशत गिरे।

वहीं एसबीआई 1.83, टाटा स्टील 1.19, मारुति 1.17, एक्सिस बैंक 0.55, टेक महिंद्रा 0.51, पावरग्रिड 0.41, एमएंडएम 0.30 और रिलायंस ने 0.02 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।(वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख