dharma sangrah

शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 12 अंक नुकसान में रहा

Updated: शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (17:12 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को मामूली गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 12.27 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच सकारात्मक वृहत आर्थिक आंकड़ा (थोक मुद्रास्फीति) भी बाजार को गति देने में विफल रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 12.27 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,223.03 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.05 अंक यानी 0.01 प्रतिशत नुकसान के साथ 18,255.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 2.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ एशियन पेंट्स सर्वाधिक नुकसान में रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एचयूएल, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी तथा भारती एयरटेल भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टीसीएस, इन्फोसिस, एल एंड टी, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में बिकवाली का दबाव रहा। शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,390.85 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

इस बीच, थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति लगातार चार महीने बढ़ने के बाद दिसंबर 2021 में घटकर 13.56 प्रतिशत पर रही। मुख्य रूप से ईंधन, बिजली और विनिर्माण सामान के सस्ता होने से थोक मुद्रास्फीति नरम हुई। हालांकि इस दौरान खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख