dharma sangrah

सेंसेक्स 143 अंक चढ़ा, निफ्टी 17800 के पार

Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (21:06 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक-बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 143 अंक चढ़कर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.80 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 17,812.70 पर बंद हुआ।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 142.81 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 59,744.65 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.80 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 17,812.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.79 प्रतिशत की बढ़त एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा टीसीएस, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर गिरावट वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और टाइटन शामिल हैं। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक और जापान के निक्की में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में मिलाजुला रुख था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.94 प्रतिशत बढ़कर 82.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 1,926.77 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

CM मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों को लेकर दिए बड़े निर्देश, सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

GSRTC का नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड : 26 अगस्त को एक ही दिन में 88,626 टिकटों की स्मार्टफोन बुकिंग

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 5 साल पूरे, 12 से 53 पाठ्यक्रमों तक पहुंची शैक्षिक यात्रा

यूपी में 'आधी आबादी' पर दांव, क्या डिंपल यादव बन सकती हैं सपा का CM चेहरा?

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

अगला लेख