sundarkand

सेंसेक्स 621 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 179 अंक टूटा

Updated: गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (17:09 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले 4 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 621 अंक लुढ़क गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 179.35 अंक यानी एक प्रतिशत टूटकर 17,745.90 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज अैर टीसीएस में नुकसान के साथ बाजार में गिरावट रही। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की हाल में हुई बैठक का ब्योरा जारी होने से वैश्विक बाजारों में गिरावट आई जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। ब्योरे से संकेत मिलता है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिए जल्द ही ब्याज दर में वृद्धि कर सकता है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 621.31 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,601.84 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 179.35 अंक यानी एक प्रतिशत टूटकर 17,745.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 2.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ टेक महिंद्रा सर्वाधिक नुकसान में रही। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस भी नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, मारुति, टाइटन और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। फेडरल रिजर्व की 14-15 दिसंबर को हुई बैठक के ब्योरे के अनुसार नीति निर्माताओं को भरोसा है कि अमेरिका में रोजगार की स्थिति बेहतर है और अब बहुत कम ब्याज दर की जरूरत नहीं रह गई है।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा, पिछले अनुमान के विपरीत तेजी से अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने से घरेलू बाजार से पूंजी की निकासी हो सकती है जिससे धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में दोपहर कारोबार में बिकवाली का दबाव रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 336.83 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख