Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 296 अंक मजबूत, निफ्टी 17050 के पार

सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (18:10 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 296 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.49 प्रतिशत मजबूत होकर 17,086.25 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान दिन के न्यूनतम स्तर से 960 अंक सुधरा और अंत में 295.93 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,420.24 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.49 प्रतिशत मजबूत होकर 17,086.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टेक महिंद्रा रही। इसके अलावा डॉ. रेड्डीज, पावरग्रिड, कोटक बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी लाभ रहा। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति और भारती एयरटेल शामिल हैं।

आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच भारतीय बाजार नुकसान में खुला। इसका कारण अवकाश की वजह से कम कारोबार के बीच ओमिक्रॉन को लेकर बढ़ती चिंता है।

दोपहर के कारोबार में स्वास्थ्य, औद्योगिक और पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में बढ़त के साथ बाजार में तेजी लौटी। सोलंकी ने कहा, मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के एक सदस्य की बात से कारोबारी उत्साहित हुए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगली कुछ तिमाहियों तक पूंजी निवेश बढ़ेगा और अगले वित्त वर्ष में भी आर्थिक वृद्धि दर बेहतर रहेगी।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया में कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिलाजुला रुख था।इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत बढ़कर 75.78 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।(भाषा) 

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

उत्तराखंड और हिमाचल मे भारी बारिश की चेतावनी, तटीय आंध्रप्रदेश में हीटवेव की आशंका

कोचिंग विवाद में खान सर को बड़ी राहत, 2 बॉर्डगार्ड और 3 कर्मचारियों को भी जमानत

CBSE 10th Second Board Result 2026: जल्द जारी होने वाला है सीबीएसई 10वीं का दूसरा बोर्ड रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

दतिया उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस के सामने भीतरघात रोकने की बड़ी चुनौती, डैमेजट कंट्रोल में जुटे सियासी दिग्गज

अगला लेख