sundarkand

ओमिक्रॉन की चिंता में सेंसेक्स ने लगाया 1190 अंक का गोता, निफ्टी भी 371 अंक लुढ़का

Updated: सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (18:05 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 1190 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ।  इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 371 अंक लुढ़क गया। दुनिया के विभिन्न देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले बढ़ने के अलावा उसके संभावित असर को लेकर फैली चिंता के बीच निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,189.73 अंक यानी 2.90 प्रतिशत टूटकर 55,822.01 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 371 अंक यानी 2.18 प्रतिशत का गोता लगाकर 16,614.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ टाटा स्टील सर्वाधिक नुकसान में रही। इसके अलावा एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी में भी गिरावट रही। दूसरी तरफ एचयूएल और डॉ. रेड्डीज लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार कोविड-19 के नए मामलों में तेजी आने, विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत बिकवाली और विकसित अर्थव्यवस्थाओं में वृद्धि की रफ्तार मंद पड़ने से दुनिया के प्रमुख बाजारों में गिरावट रही। एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भारी नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मार्केट ब्रेंट क्रूड 3.51 प्रतिशत लुढ़ककर 70.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख