sundarkand

सेंसेक्स 329 अंक लुढ़का, निफ्टी 17300 अंक से नीचे उतरा

Updated: बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (17:22 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 329 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103.50 अंक यानी 0.60 प्रतिशत टूटकर 17,221.40 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और एचडीफएसी में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 329.06 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,788.03 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103.50 अंक यानी 0.60 प्रतिशत टूटकर 17,221.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रही। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, आईटीसी और टीसीएस के शेयर भी नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और एलएंडटी शामिल हैं।

विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से बाजार धारणा पर असर पड़ा। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में मिलाजुला रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत टूटकर 73.04 डॉलर पर आ गया।(भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

UP School Skill Course: कक्षा 12 तक के छात्रों को रुचि के हिसाब से मिलेंगे रोजगारपरक ट्रेड, 3-6 महीने की ट्रेनिंग

BRICS देशों में बढ़ी यूपी की पकड़, ₹47,484 करोड़ का निर्यात; UAE-सऊदी अरब समेत ये देश बने बड़े बाजार

BRICS Summit : भारत ने दुनिया को दिया सहयोग का नया मॉडल, PM मोदी ने बताए 4 बड़े स्तंभ

अगला लेख