Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 17400 अंक से नीचे फिसला

सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (17:30 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 503 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.05 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 17,368.25 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा बजाज फाइनेंस में गिरावट के साथ बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 503.25 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,283.42 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.05 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 17,368.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रही। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और मारुति शामिल हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि ब्रिटेन में ओमिक्रॉन मामलों में तेजी से बढ़ोतरी वैश्विक बाजारों के लिए चिंता की वजह है।

उन्होंने कहा कि इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व, यूरोपीय केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की बैठकें होने वाली हैं। इनसे प्रमुख नीतिगत दरों, बांड प्रतिफल और बाजार की दिशा के बारे में संकेत मिलेंगे।

विजयकुमार के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली जारी है। नवंबर में उन्होंने 33,799 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे, जबकि दिसंबर में अब तक (10 दिसंबर) तक 17,644 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिकवाली की। इसका असर घरेलू बाजार खासकर बैंक शेयरों पर पड़ रहा है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा।इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.23 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।(भाषा)

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या घटी, अयोध्या की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर

पश्चिम बंगाल: पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त की मौत से उठे सवाल

अमेरिकी हमलों से दहले ईरान के 8 शहर, बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के पास धमाके

Top News 9 July: ईरान में फिर अमेरिकी हमला, 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

अगला लेख