Hanuman Chalisa
✕

सेंसेक्स 314 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 17900 से नीचे आया

Updated: बुधवार, 17 नवंबर 2021 (18:24 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 314 अंक टूट गया। इसी तरह निफ्टी भी कारोबार के अंत में 100.55 अंक यानी 0.56 फीसदी टूटकर 17,898.65 पर आ गया।

बैंकिंग, तेल और गैस तथा फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों में लगातार दूसरे दिन करीब आधा प्रतिशत की गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन नुकसान दर्शाते हुए 314.04 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,008.33 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 60,426.61 के ऊपरी स्तर और 59,944.77 के निचले स्तर को छुआ।

इसी तरह निफ्टी भी कारोबार के अंत में 100.55 अंक यानी 0.56 फीसदी टूटकर 17,898.65 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन, डॉ. रेड्डीज और एमएंडएम भी लाल निशान में रहे। दूसरी ओर मारुति सुजूकी, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड और एनटीपीसी मुनाफे में रहने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अमेरिका में खुदरा बिक्री के मजबूत आंकड़े वैश्विक बाजारों को प्रेरित करने में विफल रहे और घरेलू सूचकांक कारोबार के दौरान लाल निशान में दिखाई दिए। ब्रिटेन में मुद्रास्फीति की दर अक्टूबर में 4.2% थी, जो एक महीने पहले 3.1% रही थी। इससे मुद्रास्फीति को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

नायर ने कहा कि एक रिपोर्ट में चिप और सेमी-कंडक्टर की कमी से जल्द राहत मिलने की बात कही गई, जिसके चलते दिन के कारोबार में ऑटो सेक्टर फोकस में था। सेक्टर के लिहाज से बीएसई रियल्टी, ऊर्जा, तेल और गैस, दूरसंचार और बैंकेक्स 1.79 फीसदी तक गिरे, जबकि बिजली, ऑटो, उपयोगिता और स्वास्थ्य देखभाल सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

व्यापक मिडकैप सूचकांक 0.21 फीसदी गिरकर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि कारोबार की अंतिम घंटों में मुनाफावसूली के चलते बाजार में गिरावट हुई और कमजोर वैश्विक संकेतों से भी धारणा प्रभावित हो रही है।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, टोक्यो और सोल के शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई में कारोबार बढ़त के साथ समाप्त हुआ। यूरोप के ज्यादातर शेयर बाजारों में मध्य सत्र के दौरान बढ़त थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत गिरकर 81.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

हरिद्वार को मिली 3 महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

अगला लेख