dharma sangrah

सेंसेक्स 478 अंक उछला, निफ्टी भी 18000 के पार

Updated: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (17:07 IST)
मुंबई। एचडीएफसी, इंफोसिस और कोटक बैंक के शेयरों में तेजी से सोमवार को सेंसेक्स 478 अंक की छलांग लगा गया। हालांकि वैश्विक बाजारों का रुख नकारात्मक था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 477.99 अंक या 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,545.61 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151.75 अंक या 0.85 प्रतिशत के लाभ से 18,068.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत चढ़ गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक और एचडीएफसी के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक 10 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। बैंक ने इस बात को स्वीकार किया है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उसने मई में ग्राहकों की सहमति के बिना 84,000 ऋण वितरित किए।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, मारुति, एशियन पेंट्स तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर भी नुकसान में रहे।आनंद राठी के इक्विटी शोध (बुनियादी) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, लंबी छुट्टियों के बाद भारतीय बाजार मिलेजुले रुख के साथ खुले। एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला रुख था।

उन्होंने कहा कि दोपहर के कारोबार में बाजार शुरुआती नुकसान से उबर गए और लाभ में पहुंच गए। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। चीन का शंघाई लाभ में रहा।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

इंदौर में अमृत ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापे मारे, रिकॉर्ड खंगाल रही टीमें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

सांवेर में भयानक हादसा, जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख