sundarkand
✕

सेंसेक्स 207 अंक टूटा, 18250 से नीचे आया निफ्टी

Updated: बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (18:48 IST)
मुंबई। एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट से बुधवार को सेंसेक्स 207 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.45 अंक या 0.31 प्रतिशत के नुकसान से 18,210.95 अंक रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 206.93 अंक या 0.34 प्रतिशत के नुकसान से 61,143.33 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.45 अंक या 0.31 प्रतिशत के नुकसान से 18,210.95 अंक रह गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक छह प्रतिशत टूट गया।

बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयर भी नुकसान में रहे।वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, सन फार्मा, इन्फोसिस, एसबीआई तथा अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में लाभ रहा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, मिलेजुले वैश्विक रुख के बीच बाजार में कारोबार सुस्त रहा। शुरुआत में एशियाई बाजारों के कमजोर रुख से धारणा प्रभावित हुई। बाद में विभिन्न क्षेत्रों में मिलाजुला रुख देखने को मिला।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, जापान के निक्की तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में गिरावट थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.09 प्रतिशत के नुकसान से 84.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा) 

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने नौरादेही सेंक्चुरी में छोड़े 2 चीते, कहा चीतों के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

राहुल गांधी हिरासत में, कहा- 100 FIR हों तब भी संविधान के लिए लड़ता रहूंगा

दिग्विजय सिंह का सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का ऐलान, मोदी सरकार और RSS पर जमकर बरसे

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

अगला लेख