sawan somwar

सेंसेक्स 145 अंक चढ़ा, 18125 पर पहुंचा निफ्टी

Updated: सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (19:05 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 145 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.50 अंक यानी 0.06 प्रतिशत मजबूत होकर 18,125.40 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई में तेजी से बाजार लाभ में रहा।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 145.43 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,967.05 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.50 अंक यानी 0.06 प्रतिशत मजबूत होकर 18,125.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 11 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक रहा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, डॉ. रेड्डीज, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और मारुति शामिल हैं।

आनंद राठी के इक्विटी शोध (बुनियादी) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू बाजार शुरू में गिरावट के साथ खुले। इसका कारण वैश्विक निवेशकों के बीच मुद्रास्फीति और आपूर्ति संबंधी बाधाओं को लेकर चिंता है।

यूरो क्षेत्र में सितंबर महीने में मुद्रास्फीति कई साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई और इससे उम्मीद के विपरीत जल्दी ही नीतिगत दरों में वृद्धि को लेकर चिंता है। उन्होंने कहा, दोपहर के कारोबार में संस्थागत और अन्य निवेशकों की लिवाली बढ़ने से बाजार में तेजी लौटी।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे, जबकि जापान के निक्की में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत बढ़कर 85.26 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख