Narak Chaturdashi
✕

सेंसेक्स फिर 60 हजार के पार, निवेशकों को 4.16 लाख करोड़ का लाभ

Updated: शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (23:36 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को अपनी मौद्रिक समीक्षा में नरम रुख बनाए रखने की घोषणा के बाद सेंसेक्स 381 अंक की छलांग के साथ 60,000 अंक के स्तर को पार कर गया। निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। वहीं शेयर बाजार में पिछले 2 दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 4,16,413.43 करोड़ रुपए बढ़ गई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को रिकॉर्ड 266.36 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।

मौद्रिक समीक्षा में केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 381.23 अंक या 0.64 प्रतिशत के उछाल से 60,059.06 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.85 अंक या 0.59 प्रतिशत के लाभ से 17,895.20 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक 3.84 प्रतिशत चढ़ गया। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, टाटा स्टील और एलएंडटी के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, मारुति, डॉ. रेड्डीज और टाइटन के शेयर 1.16 प्रतिशत के नुकसान में रहे। ब्याज दरों की दृष्टि से संवेदनशील बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई, जबकि वाहन कंपनियों के शेयर लाभ के साथ बंद हुए।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 1,293.48 अक या 2.20 प्रतिशत चढ़ा है। निफ्टी 363.15 अंक या 2.07 प्रतिशत के लाभ में रहा। रिजर्व बैंक ने द्विमासिक मौद्रिक मौद्रिक समीक्षा में उम्मीद के अनुकूल नीतिगत दरों को यथावत रखा है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने महामारी के दौर में दिए गए प्रोत्साहनों की वापसी का भी संकेत दिया है।

छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर को चार प्रतिशत पर और रिवर्स रेपो दर को 3.35 प्रतिशत पर कायम रखा है। वहीं नरम रुख को जारी रखने के पक्ष में पांच सदस्यों और विरोध में एक सदस्य ने मत दिया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, रिजर्व बैंक ने अपने नरम रुख को जारी रखा है। आईटी सूचकांक की अगुवाई में शुक्रवार को दिनभर बाजार लाभ में रहे। बाजार को टीसीएस के नतीजों को इंतजार है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, रिजर्व बैंक के नरम रुख तथा वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच घरेलू बाजार लाभ में रहे। अमेरिका के रोजगार के आंकड़े भी आज शाम को आने हैं। रिजर्व बैंक ने अपने नरम रुख को जारी रखते हुए नीतिगत दरों को यथावत रखा है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 0.83 प्रतिशत तक चढ़ गए। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग तथा जापान के निक्की में लाभ रहा। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट रही। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे टूटकर 74.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,764.25 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

बाजार में तेजी से निवेशकों को हुआ 4.16 लाख करोड़ रुपए का लाभ : शेयर बाजार में पिछले दो दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 4,16,413.43 करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को रिकॉर्ड 266.36 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 381.23 अंक या 0.64 प्रतिशत के उछाल से 60,059.06 अंक पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को यह 488.1 अंक की बढ़त के साथ 59,677.83 पर बंद हुआ था। शेयरों में आए उछाल के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिनों में बढ़कर 4,16,413.43 करोड़ रुपए बढ़कर 2,66,36,960.48 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख