Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स 361 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 17550 के नीचे

Updated: शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (17:04 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस जैसे प्रमुख शेयरों में नुकसान के चलते बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज करते हुए 361 अंक घटकर बंद हुआ।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 360.78 अंक या 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 58,765.58 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 86.10 अंक या 0.49 फीसदी टूटकर 17,532.05 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट बजाज फिनसर्व में हुई। इसके अलावा मारुति, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर लाभ वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावरग्रिड शामिल हैं। रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख (रणनीति) विनोद मोदी ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख सूचकांक लगातार चौथे दिन गिरे।

इस दौरान वित्तीय (सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को छोड़कर) और आईटी पर भारी बिकवाली का दबाव देखा गया। दूसरी ओर फार्मा, धातु और पीएसयू बैंकों में खरीदारी देखी गई। उन्होंने कहा कि चुनिंदा ऑटोमोबाइल कंपनियों के उम्मीद से बेहतर बिक्री नतीजों ने निफ्टी ऑटो सूचकांक को दिन के निचले स्तर से उबरने में मदद की। इसके अलावा निवेशकों ने आईटी क्षेत्र में कुछ मुनाफावसूली भी की।

अन्य एशियाई शेयर बाजारों में टोक्यो और सोल नुकसान में बंद हुए। शंघाई और हांगकांग के बाजार छुट्टी के चलते बंद थे। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत गिरकर 77.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख