dharma sangrah

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

Updated: बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (17:18 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को उतार-चढ़ाव रहा, इस दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस में नुकसान के साथ बाजार नीचे आया।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 29.22 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,250.26 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 400 से अधिक अंकों का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.60 अंक यानी 0.05 प्रतिशत फिसलकर 17,353.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में नेस्ले का शेयर रहा। इसके अलावा, मारुति, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, टीसीएस और एल एंड टी में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में कोटक बैंक, टाइटन, एनटीपीसी और सन फार्मा शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, मुख्य रूप से आईटी और वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजारों में मामूली गिरावट रही। पुन: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख का भी निवेशकों की धारणा पर प्रभाव पड़ा।

कपड़ा कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर रही, क्योंकि सरकार ने इस क्षेत्र के लिए 10,683 करोड़ रुपए की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दी है। मिडकैप और स्मॉल कैप (मझोली और छोटी कंपनियों) के शेयरों में हाल की गिरावट के बाद इसमें लिवाली देखी गई।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सियोल नुकसान में रहे, जबकि टोक्यो में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी रही। इस बीच, अंतररराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत बढ़कर 72.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताजी का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

2000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगी फीस? जानिए क्या है राहुल गांधी का दावा और सरकार का नया नियम

आखिर कितने ‘पवित्र’ हैं खजराना गणेश को चढ़ने वाले लड्डू, फूड सेफ्टी की जांच में सामने आया चौंकाना वाला खुलासा

6 महीने में शादी का दावा! जयपुर के मंदिर में बप्पा की मेहंदी पर टूटे कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म!

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

अगला लेख